मुख्य सामग्री पर जाएँ
बिहार राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघबिहार राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघBihar State Industrial Training Institute Employee Unionएकतासंघर्षसम्मानअधिकारनेशनल फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट आईटीआई एम्प्लॉयमेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया से सम्बद्ध

मांग पत्र

34वें द्विवार्षिक अधिवेशन में सदन के समक्ष रखी गईं तथा बिहार सरकार को प्रेषित 11 सूत्री मांगें।

11 सूत्री मांग पत्र

संघ किन मांगों पर कार्यरत है

  1. 1

    अनुदेशक संवर्ग का पद नाम परिवर्तन कर प्रशिक्षण अधिकारी किया जाए।

  2. 2

    अनुदेशक संवर्ग का पे लेवल-7, ग्रेड पे 4600 लागू किया जाए।

  3. 3

    अनुदेशक संवर्ग की प्रोन्नति संबंधी विभागीय कमिटी की अनुशंसा लागू की जाए।

  4. 4

    बिहार राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण अनुदेशक संवर्ग नियमावली 2026 (संशोधित) शीघ्र बनाई जाए।

  5. 5

    पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए।

  6. 6

    संविदा/अनुबंध अनुदेशक की सेवा नियमित की जाए।

  7. 7

    निम्न वर्गीय लिपिक का पे लेवल 4 किया जाए एवं लिपिक संवर्ग नियमावली संशोधित कर कार्यालय अधीक्षक का पद सृजन किया जाए।

  8. 8

    पारदर्शी विकल्प आधारित स्थानांतरण नीति लागू हो, जिसमें गृह जिला एवं उसके नजदीकी जिला में स्थानांतरण किया जाए।

  9. 9

    नवनियुक्त नॉन-CITS अनुदेशकों को नियत अवधि के भीतर CITS प्रशिक्षण पूर्ण कराया जाए।

  10. 10

    सभी संस्थानों में संघ कार्यालय हेतु कक्ष आवंटित किया जाए।

  11. 11

    विभिन्न संवर्ग के रिक्त पदों पर यथाशीघ्र नियमित भर्ती एवं सभी संस्थानों में भंडारपाल का पद सृजन किया जाए।

ज्ञापांक:
01/2026-28 · 14 जून 2026
हस्ताक्षरकर्ता:
श्री सोलन कुमार यादव, महासचिव
प्रतिलिपि प्रेषित:
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार · अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग · प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग · सचिव, श्रम संसाधन विभाग · निदेशक, नियोजन एवं प्रशिक्षण