मुख्य सामग्री पर जाएँ
बिहार राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघबिहार राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघBihar State Industrial Training Institute Employee Unionएकतासंघर्षसम्मानअधिकारनेशनल फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट आईटीआई एम्प्लॉयमेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया से सम्बद्ध

समाचार एवं कार्यक्रम

संघ की सूचनाएँ, प्रेस विज्ञप्तियाँ तथा आगामी बैठकों एवं अधिवेशनों का कैलेंडर।

कार्यक्रमनया06 जून 2026

34वाँ द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न — नई प्रांतीय कमिटी का गठन

06 जून 2026 को सायं 5:00 बजे संघ के 34वें द्विवार्षिक अधिवेशन एवं राज्य सम्मेलन का उद्घाटन माननीय मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष श्री शशि भूषण आर्य एवं कार्यकारी महासचिव श्री किशोर सहनी ने माननीय मंत्री का स्वागत एवं सम्मान किया। अध्यक्षमंडल में श्री शशि भूषण आर्य, श्री विजय कुमार सिंह एवं श्री अमरेश पासवान उपस्थित रहे; संचालन श्री सुमन कुमार एवं श्री मनोज कुमार यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

पूरी सूचना पढ़ें
कार्यक्रमनया19 जुल॰ 2026

प्रथम कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न — प्रधान कार्यालय, दीघाघाट

संघ की प्रथम कार्यकारिणी बैठक 19 जुलाई 2026 (रविवार) को प्रधान कार्यालय, दीघाघाट, पटना-11 में सम्पन्न हुई। बैठक की कार्यवाही पुस्तिका केवल कार्यकारिणी सदस्यों के उपयोग हेतु है।

पूरी सूचना पढ़ें